Charan SinghArchives

चरण सिंह और कांग्रेस राजनीती, एक भारतीय राजनीतिक जीवन, १९३७ से १९६१ तक, खंड १

चरण सिंह और कांग्रेस राजनीती, एक भारतीय राजनीतिक जीवन, १९३७ से १९६१ तक, खंड १

२०२३, चरण सिंह अभिलेखागार
Author
पॉल रिचर्ड ब्रास

यह पुस्तक 1937 से 1961 के दौर की राजनीति में चरण सिंह की भूमिका पर केंद्रित है। उस समय के बड़े मुद्दों, विवादों और गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा भी इसमें दिया गया है।

इस किताब में एक ऐसे सिद्धांतवादी और स्वाभिमानी व्यक्ति के शुरूआती जीवन का उल्लेख है जो एक समर्पित राष्ट्रवादी था। जिसने देश के लिए देश के नेताओं द्वारा चुने गए मार्ग और इसके अधिकांश पेशेवर राजनेताओं की निंदा की, जबकि अपने देश से प्यार भी किया। वह साधारण पृष्ठभूमि वाला और ग्रामीण

क्षेत्र से था। लेकिन वह कोई गांव का गंवार नहीं था बल्कि अपने दम पर सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाला बेहद बुद्धिमान शख़्स था। एक मझोले जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस व्यक्ति ने उत्तरी भारत की पिछड़ी जातियों, जिनके हितों को उसने हमेशा बढ़ावा दिया और जिनकी उन्नति में उसने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, का एक नया सामाजिक आंदोलन खड़ा किया और उसकी पैरवी की।

चरण सिंह के व्यक्तिगत संग्रह (राजनीतिक फाइलों का) के साथ ही राजनेताओं, प्रसिद्ध शख़्सियतों और स्थानीय लोगों के विस्तृत साक्षात्कारों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने के बाद यह किताब अस्तित्व में आई है। इस किताब में उस कालक्रम के मुख्य मुद्दों और घटनाओं जिसमें हिंदू-मुस्लिम संबंधों, तेज गति से औद्योगिकीकरण के नेहरूवादी उद्देश्य और कृषि को प्राथमिकता देने के पक्षधरों की आकांक्षाओं के बीच संघर्ष, कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे, राजनीति में भ्रष्टाचार और अपराध की वृद्धि, आधुनिक होते समाज में जाति व हैसियत का स्थान और उस जमाने के व्यापक गुटीय राजनीति लक्षणों का विवरण है।

यह किताब एक महत्वपूर्ण राजनेता की जीवनी के अलावा भी बहुत कुछ है। इस किताब में स्वतंत्रता प्राप्ति से थोड़े पहले के काल और स्वतंत्रता बाद के प्रारंभिक काल के उल्लेखनीय मुद्दों, आंदोलनों और राजनीतिक संघर्षो का विश्लेषण है।

उत्तर भारत की राजनीतिः 1937 से 1987 तक, पर कई खंडों में विभाजित लेखन कार्य में से यह किताब का पहला खंड है।

पॉल आर. ब्रास, वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, सीएटल, यूएसए में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के प्रोफेसर (अवकाश प्राप्त) हैं।

इस  पुस्तक का विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया है।


२३ दिसंबर २०१६, चरण सिंह पर पॉल ब्रास की पुस्तक के अनुवाद का विमोचन - चरण सिंह और कांग्रेस राजनीती, एक भारतीय राजनीतिक जीवन, भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी (बाएं से ५ वें) के साथ पुस्तक पकड़े राजनीतिक नेता - (बाएं से), केसी त्यागी, अजीत सिंह, गुलाम नबी आजाद, देवेगौड़ा, शरद यादव, शरद पवार, अहमद पटेल, दुष्यंत चौटाला, जयंत चौधरी और साधु एमडी विवेक मेहरा।