स्वयंसेवी पर्चा
चरण सिंह अभिलेखागार ( CSA ) को अंग्रेजी और हिंदी में राजनीतिक लेखन तथा अनुसंधान के इच्छुक कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों, प्रोफेसरों, नौकरशाहों की स्वयंसेवक के रूप में ज़रुरत है।
हमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा और देश के अन्य भागों से भी स्वयंसेवकों की ज़रुरत है I
- मौखिक और लिखित अंग्रेजी का हिंदी में अनुवादऔर इसका विपरीत अनुवाद।
- भारत के विभिन्न भागों में चरण सिंह के सहयोगियों का साक्षात्कार। उनके कई समकालीन दिवंगत हो चुके हैं, लेकिन उनके कुछ कनिष्ठ सहयोगी अभी भी जिंदा हैं और उनका साक्षात्कार अभी भी किया जा सकता है। इन लोगों की उम्र ढल रही है और इसलिए यह ज़रूरी है की उनकी यादों के दस्तावेज भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखें जाएँ।
- स्वतंत्र छोटे फोटोग्राफरों से चरण सिंह की तस्वीरें को इकठ्ठा करना। सारे नहीं, लेकिन अधिकांश फिल्म कैमरा फोटोग्राफर जो स्टूडियो के लिए काम करते थे, अब नहीं रहे, लेकिन कुछ गुप्त सूत्रों से,फोटोग्राफरों के परिवारों के माध्यम से इनका पता लगाया जा सकता है।
- चरण सिंह पर सामग्री इकठ्ठा करना। ये चरण सिंह से संबंधित पुस्तकों, भाषणों, पत्र, राजनीतिक दल घोषणापत्रों आदि होंगी।
- दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में और भारत के अन्य भागों में चरण सिंह के अखबार और समाचार पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख और उनके भाषणों एवं लेखों को एकत्रित करना।
- किसी भी घटना और मुलाक़ात के द्वारा चरण सिंह ने आपके जीवन को कैसे छुआ हैं, अपनी स्मरणशक्ति से (हिंदी या अंग्रेजी में) ब्लॉग पोस्ट/वृत्तान्त लिखना।
योगदान पर्चा
कृपया चरण सिंह अभिलेखागार (CSA) के लिए सामग्री दान करें:
- चरण सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तकों में से किसी पुस्तक का मूल संस्करण
- चरण सिंह पर समाचार पत्र या समाचार पत्रिकाओं से मूल कलमों
- बी.के.डी, बी.एल.डी, जनता पार्टी, एलडी: चरण सिंह द्वारा स्थापित राजनीतिक दलों के घोषणापत्रों की मूल प्रतियां
- चरण सिंह द्वारा लिखित मूल पत्र
- चरण सिंह के भाषण (हार्ड कॉपी, ऑडियो या वीडियो)
- चरण सिंह की फोटोग्राफ
- चरण सिंह की व्यक्तिगत या राजनीतिक जीवन से कोई अन्य सामग्री- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय क्रांति दल (बी.के.डी ), भारतीय लोक दल (बी. एल . डी), जनता पार्टी या लोक दल (पार्टी की चन्दा इकठ्ठा करने की पर्ची) के समय से जुडी हुईं